मैं कोविड-19 टीकाकरण के लिए कहां पंजीकरण कर सकता/सकती हूं?
आप www.cowin.gov.in लिंक का उपयोग करके को-विन पोर्टल में लॉग इन कर सकते हैं और कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण करने के लिए “Register/ Sign In yourself” टैब पर क्लिक कर सकते हैं। आप आरोग्य सेतु और उमंग App के माध्यम से या किसी अन्य पोर्टल या App के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं जो एपीआई के माध्यम से को-विन सिस्टम के साथ एकीकृत हो| आप एक सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से या स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड -19 हेल्पलाइन 1075 पर कॉल करके सहायता प्राप्त पंजीकरण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं|
क्या टीकाकरण के लिए पंजीकरण करने के लिए कोई मोबाइल App इंस्टॉल करने की आवश्यकता है?
आरोग्य सेतु App और उमंग App को छोड़कर भारत में टीकाकरण करवाने के लिए पंजीकरण करने के लिए कोई और अधिकृत मोबाइल App नहीं है।
को-विन पोर्टल पर कौन से आयु वर्ग के लोग टीकाकरण के लिए पंजीकरण कर सकते हैं?
18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिक टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
क्या कोविड-19 टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है?
टीकाकरण केंद्र प्रतिदिन सीमित संख्या में ऑन-स्पॉट पंजीकरण स्लॉट प्रदान करते हैं। 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं या टीकाकरण केंद्रों में वॉक-इन कर सकते हैं। हालांकि, 18-44 वर्ष की आयु के नागरिकों को अपना पंजीकरण कराना चाहिए और टीकाकरण केंद्र में जाने से पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर लेना चाहिए। वर्तमान में 18 से 44 वर्ष के लिए वॉक इन अपॉइंटमेंट के लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी को-विन में केवल सरकारी कोविड -19 टीकाकरण केंद्र(सीवीसी) के लिए प्रदान की जाती है, और यह सुविधा संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की नीति के अनुसार उपलब्ध होगी| 18 से 44 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र(सीवीसी) पर टीकाकरण के लिए अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना आवश्यक है।
सामान्य तौर पर, सभी नागरिकों को बिना परेशानी वाला टीकाकरण अनुभव प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने और टीकाकरण को अग्रिम रूप से निर्धारित करने की सिफारिश की जाती है।
को-विन पोर्टल में एक मोबाइल नंबर के माध्यम से कितने लोगों को पंजीकृत किया जा सकता है?
एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग करके 4 लोगों तक को टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है।
स्मार्ट फोन या कंप्यूटर तक पहुंच के बिना नागरिक ऑनलाइन पंजीकरण का प्रबंधन कैसे कर सकते हैं?
स्एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग करके 4 लोगों तक टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। नागरिक ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दोस्तों या परिवार की मदद ले सकते हैं। नागरिक सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से या स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय कोविड -19 हेल्पलाइन 1075 पर कॉल करके भी सहायता प्राप्त कर पंजीकरण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं|
क्या मैं आधार कार्ड के बिना टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकता/सकती हूं?
हां, आप निम्नलिखित में से किसी भी फोटो पहचान पत्र का उपयोग करके को-विन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं:
- क. आधार कार्ड
- ख. ड्राइविंग लाइसेंस
- ग. पैन कार्ड
- घ. पासपोर्ट
- ङ. पेंशन पासबुक
- च. एनपीआर स्मार्ट कार्ड
- छ. मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी)
- h. Unique Disability ID (UDID)
- i. Ration Card
क्या कोई पंजीकरण शुल्क देना होगा?
नहीं, कोई पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा।
क्या टीकाकरण की दूसरी खुराक लेना आवश्यक है??
हाँ। यह सलाह दी जाती है कि टीकाकरण के पूर्ण लाभ को प्राप्त करने के लिए टीके की दोनों खुराकें ली जानी चाहिए। दोनों खुराक एक ही प्रकार के टीके की होनी चाहिए।
मुझे टीकाकरण की दूसरी खुराक कब लेनी चाहिए?
- यह सलाह दी जाती है कि कोवैक्सिन की दूसरी खुराक, पहली खुराक लगवाने के 28 - 42 दिन के अंतराल पर ली जानी चाहिए. कोविशील्ड के लिए यह अंतराल 84 - 112 दिन है. स्पुतनिक V के लिए यह अंतराल पहली खुराक लगवाने के 21 - 90 दिन है. आप अपनी सुविधा के अनुसार, दूसरी खुराक की तारीख चुन सकते हैं.
मुझे टीकाकरण की दूसरी खुराक कब लेनी चाहिए?
क्या मेरी दूसरी खुराक की अपॉइंटमेंट को-विन सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से निर्धारित की जाएगी?
नहीं, आपको दूसरी खुराक के टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा। को-विन सिस्टम आपको एक टीकाकरण केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करने में मदद करेगा जहां एक ही टीके को पहली खुराक के टीके (कोवैक्सिन, कोविशिल्ड या स्पुतनिक V) के रूप में किया जा रहा है।
यदि मुझे अपने अपॉइंटमेंट के ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित कुछ समस्याएं हैं तो मैं किससे संपर्क कर सकता/सकती हूं?
आप राष्ट्रीय हेल्पलाइन '1075' पर कॉल कर सकते हैं और कोविड-19 टीकाकरण और को-विन सॉफ्टवेयर संबंधी प्रश्नों के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन के लिए support[at]cowin[dot]gov[dot]in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
टीकाकरण से होने वाले दुष्प्रभाव के मामले में मैं किससे संपर्क करूँ?
आप निम्न में से किसी भी विवरण पर संपर्क कर सकते हैं:
a. हेल्पलाइन नंबर: +91-11-23978046 (टोल फ़्री- 1075)
b. तकनीकी हेल्पलाइन नंबर: 0120-4473222
सलाह के लिए आप उस टीकाकरण केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं जहां आपने टीकाकरण करवाया था। www.cowin.gov.in पर हेल्प लाइन नंबर देखें जा सकते हैं।
